स्यूल-कुड़ियाल पहुंचे दिनेश धनाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Listen to this article

टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने विकासखंड चंबा के ग्राम स्यूल और कुड़ियाल का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याएं उनके सामने रखीं।

कुड़ियाल गांव में पेयजल संकट की शिकायत पर धनाई ने मौके से ही पेयजल निगम के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वहीं स्यूल के ग्राम प्रधान देव सिंह गुसांई ने कोटी क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग रखी।

धनाई ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पाए हैं और जनसंवाद अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान गोपाल सिंह नकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सकलानी, बलबीर पुंडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *