धारचूला। आदि कैलाश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) को लेकर उपजिलाधिकारी, धारचूला ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन की ओर से यात्रियों एवं यात्रा संचालकों को निर्धारित नियमों के अनुसार परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनर लाइन क्षेत्र में प्रवेश से पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
एसडीएम ने यात्रा के दौरान प्रशासन एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया। जारी दिशा-निर्देशों का उद्देश्य आदि कैलाश यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करना है।
