ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

Listen to this article

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार, 28 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर ने 28 सितंबर की रात विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय हरिद्वार द्वारा जारी वारंटों की तामील की और तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटी

  1. हेमराज कुमार पुत्र रामनाथ, निवासी गली नंबर-02, राज नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार। वाद संख्या 44/2024, धारा 138 एनआई एक्ट।
  2. राव गुलफाम पुत्र राव जमशेद अली, निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार। वाद संख्या 1299/2020, धारा 135 विद्युत अधिनियम।
  3. शहजाद पुत्र शवदर, निवासी मोहल्ला अहबाव नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार। वाद संख्या 1305/2020, धारा 135 विद्युत अधिनियम।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, कांस्टेबल अंकित कवि, कांस्टेबल अरविंद नेगी, कांस्टेबल अनिल चौहान तथा कांस्टेबल बृजमोहन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *