देशी शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

नगर कोतवाली पुलिस ने 48 टैट्रा पैक किए बरामद

हरिद्वार, 17 सितम्बर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से देशी शराब के कुल 48 टैट्रा पैक बरामद किए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुंज गली, खड़खड़ी निवासी वीरू कश्यप पुत्र स्वर्गीय बाबूराम कश्यप तथा मूल निवासी अलवर, राजस्थान और वर्तमान में धनुष पुल, रोड़ी बेलवाला के निकट झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले अनिल सैनी पुत्र तेजपाल सैनी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से 24-24 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *