उत्तरकाशी में हाई एल्टीट्यूड अभियान के दौरान 40 सदस्य सुरक्षित रेस्क्यू

Listen to this article

कालिंदी बेस से 11 और ओडिन कोल बेस से 29 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तरकाशी, 29 सितंबर। उत्तरकाशी जिले के कालिंदी बेस और ओडिन कोल बेस क्षेत्र में चल रहे हाई एल्टीट्यूड एडवेंचर एक्सपीडिशन के दौरान रेस्क्यू टीमों ने 40 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी रेस्क्यू किए गए सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

दोनों क्षेत्रों से सफल रेस्क्यू

अभियान के दौरान कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि ओडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इस प्रकार दोनों क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों का सफल रेस्क्यू अभियान पूरा किया गया।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से लिया जायजा

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर हर्षिल सहित अन्य पड़ाव स्थलों पर संबंधित टीमों द्वारा आवश्यक समन्वय और कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की और अभियान में जुटी सभी टीमों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेने के साथ चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान और यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *