वी-मार्क इंडिया लिमिटेड ने हरिद्वार पुलिस को भेंट किए 10 कंप्यूटर उपकरण

Listen to this article

दो लैपटॉप और आठ कंप्यूटर सेट सीएसआर गतिविधि के तहत किए प्रदान

एसएसपी नवनीत सिंह ने कंपनी प्रबंधन का जताया आभार

हरिद्वार, 30 अक्टूबर। पुलिस विभाग के कार्यों को तकनीकी रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वी-मार्क इंडिया लिमिटेड ने हरिद्वार पुलिस को दो लैपटॉप और आठ कंप्यूटर सेट भेंट किए हैं। इन उपकरणों का उपयोग जिले की विभिन्न कोतवालियों और पुलिस विभाग की अलग-अलग शाखाओं में किया जाएगा।

शुक्रवार को वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के एमडी विकास गर्ग अपनी टीम के साथ रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर कंपनी की सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) गतिविधि के तहत पुलिस विभाग को दो लैपटॉप एवं आठ कंप्यूटर सेट सौंपे।

इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कंपनी प्रबंधन एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध होने से विभागीय कार्यों को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी कंपनी से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।

एसएसपी ने प्राप्त सभी लैपटॉप एवं कंप्यूटर सेट को आवश्यकतानुसार जिले की विभिन्न कोतवालियों और पुलिस विभाग की शाखाओं में वितरित करने के निर्देश दिए, ताकि इनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के एचआरए राहुल वत्स, लीगल हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा, एजीएम एवं आरए अभय गोयल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *