नगर निगम ने कुशावर्त घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान

Listen to this article

खराब मौसम के बावजूद जुटे अधिकारी, कर्मचारी और पर्यावरण मित्र, करीब आठ टन कचरा हटाया

गंगा और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी जरूरी – नगर आयुक्त नंदन कुमार

हरिद्वार, 30 अक्टूबर। गंगा और हरिद्वार के प्रमुख घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में कुशावर्त घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों एवं पर्यावरण मित्रों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

सफाई अभियान के दौरान घाट परिसर से करीब आठ टन कचरा एकत्र कर हटाया गया। नगर निगम की टीम ने घाट के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अभियान में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों और पर्यावरण मित्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंगा और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। इसके लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।

उन्होंने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि घाटों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त प्रशांत पांडे, सुनील मेहर, अंजली चंद, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अनिल कुमार और आकाश कुमार सहित नगर निगम के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *