केदारनाथ धाम में परिजनों से बिछड़ी 15 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल खोजा

Listen to this article

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के हेलीपैड क्षेत्र में परिजनों से बिछड़ी 15 वर्षीय बालिका को रुद्रप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल खोज निकाला। बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

भीमबली पुलिस की टीम ने सक्रियता से खोजबीन करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली।

पुलिस की अपील: धार्मिक स्थलों और यात्रा के दौरान अभिभावक बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को अपना नाम, परिजनों का मोबाइल नंबर और आवश्यक संपर्क जानकारी याद करवाएं, ताकि बिछड़ने की स्थिति में उन्हें जल्द सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *