देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमें आंतरिक मार्गों पर लगातार सघन चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दून पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी है।
