सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई, 17 लोग पकड़े

Listen to this article

₹4,250 का जुर्माना वसूला, भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़े गए 17 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,250 का जुर्माना वसूला।

पुलिस ने सभी संबंधित लोगों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है।

देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शांति व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से बचें। कानून का पालन करें और शहर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *