लक्कड़हारान रामलीला में रावण-मारीच संवाद और सीता हरण लीला का भव्य मंचन

Listen to this article

मदन कौशिक ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

हरिद्वार, 15 अक्टूबर। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान के मंच पर बुधवार को रावण-मारीच संवाद और सीता हरण लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला के दौरान कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से रूबरू कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं। उनके नाम का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और आदर्शों का मार्गदर्शन मिलता है।

अतिथियों ने की भगवान श्रीराम की आरती

इस अवसर पर भाजपा नेता विशाल गर्ग, गंगा सभा के सचिव उज्ज्वल पंडित, भागवताचार्य वासु मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, आशीष मारवाड़ी तथा श्री सुरेश्वरी देवी समिति के सदस्यों सहित मनोज चाकलान, प्रदीप चाकलान, दीपक बागडोलिये, ईशान अल्हड़, अनमोल अल्हड़, अभिषेक चाकलान, युवराज चाकलान, केशव बागडोलिये, ऋषभ हरितोष, अर्चित हरितोष और कालीचरण चतुर्वेदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी सहित प्रवीण खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला और विश्वम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *