रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में की गई कार्रवाई, 315 बोर के दो तमंचे और एक ऑल्टो कार बरामद
हरिद्वार/रुड़की। उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और एक ऑल्टो कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने बरामद हथियारों और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
