इंस्टाग्राम के जरिए ऊंचे दामों पर बेचता था वन्यजीवों से जुड़ी संदिग्ध वस्तुएं, 114 जोड़ी हत्था जोड़ी समेत अन्य सामग्री बरामद
जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड में वन्यजीवों से जुड़ी वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहरी के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने जसपुर में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 114 जोड़ी हत्था जोड़ी, जंगली सूअर का एक दांत और पांच मोती शंख बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से इन वस्तुओं को ऊंचे दामों पर बेचता था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरामद वस्तुओं की प्रकृति, उनके स्रोत और संभावित वन्यजीव तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
