सीसीटीवी निगरानी, मैनुअल सर्चिंग और अनाउंसमेंट की मदद से दो बच्चों को खोजा
चमोली। बदरीनाथ धाम में चमोली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से बिछड़े दो बच्चों को सकुशल खोजकर उनके परिवारों से मिलाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, मैनुअल सर्चिंग और अनाउंसमेंट के माध्यम से बच्चों की तलाश की। सफल प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
