लालकुआं विधानसभा की अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं का समापन

Listen to this article

कबड्डी में देवलचौड़ प्रथम, हरिपुर बच्ची की टीम रही उपविजेता

हल्द्वानी, संवाददाता। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत विधानसभा लालकुआं की अंडर-19 वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताएं पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, हल्दूचौड़ तथा पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, गौलापार में आयोजित की गईं। हल्दूचौड़ स्थित विद्यालय में कबड्डी, पिट्ठू और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं कराई गईं। वहीं, गौलापार स्थित विद्यालय में एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

कबड्डी प्रतियोगिता में देवलचौड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिपुर बच्ची की टीम को दूसरा स्थान मिला। आयोजकों ने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *