वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट

Listen to this article

सुबह से ही निर्धारित पॉइंटों पर पुलिस तैनात, यातायात नियमों का पालन करने की अपील

नैनीताल। वीकेंड के दौरान नैनीताल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिसकर्मियों को सुबह से ही निर्धारित स्थानों और यातायात पॉइंटों पर तैनात किया गया है, ताकि पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों और निर्धारित स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को जारी यातायात प्लान के अनुसार ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।

पुलिस का उद्देश्य वीकेंड के दौरान पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *