हरिद्वार, 30 सितंबर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के कुल 118 टेट्रा पैक बरामद किए हैं।
अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा एवं एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पांच लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में धर्मवीर उर्फ रुड़की पुत्र बलराम के कब्जे से 22, चिराग शर्मा पुत्र करन शर्मा से 21, पीयूष प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश से 26, गोलू पुत्र गंगाराम से 25 तथा अनिकेत कश्यप उर्फ बिजली के कब्जे से 24 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।
आबकारी अधिनियम में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई तथा उनका चालान कर दिया गया।
