केदारनाथ धाम यात्रा में 4,160 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Listen to this article

चिरबासा हेलिपैड के पास क्षतिग्रस्त मार्ग से श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

रुद्रप्रयाग, 29 सितंबर 2026। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। शाम 5 बजे तक बीकेटीसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 4,160 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए।

क्षतिग्रस्त ट्रैकिंग मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था

गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर दूर चिरबासा हेलिपैड के समीप ट्रैकिंग मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से में जिला प्रशासन, रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया।

अब तक 15.61 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

इस वर्ष अब तक 15,61,899 श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए प्रशासन एवं पुलिस की टीमें लगातार तैनात हैं।

रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *