सल्ट में आरएसएस की मिनी मैराथन आयोजित

Listen to this article

बालिका वर्ग में बबीता डंगवाल और बालक वर्ग में सुंदर बोरा रहे प्रथम

सल्ट, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

बालिका वर्ग में बबीता डंगवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में सुंदर बोरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक कमल सिंह, विभाग प्रचारक कमल किशोर, दीपक, सुजीत चौधरी, विक्रम बिष्ट, गिरघर राणा, जयपाल रावत, सूरज रावत, महेश्वर महरा, संजय सत्यवली, रवि सत्यवली, वीरेन्द्र रावत और पुष्कर बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *