एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया ज्वालापुर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Listen to this article

साफ-सफाई, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

हरिद्वार, 9 अक्टूबर। एसपी सिटी दीपक सिंह ने शुक्रवार को ज्वालापुर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ज्वालापुर संजय चौहान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कोतवाली पुलिस गार्द ने एसपी सिटी को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना परिसर और अभिलेखों का किया निरीक्षण

एसपी सिटी ने थाना कार्यालय, मैस, मालखाना, हवालात, बैरक और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था परखने के साथ शस्त्रों और अन्य पुलिस उपकरणों को साफ-सुथरा एवं सदैव तैयार हालत में रखने के निर्देश दिए। ग्राम अपराध रजिस्टर सहित सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया।

अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि गश्त को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

त्योहारों को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

आगामी त्योहारों और महत्वपूर्ण आयोजनों के मद्देनजर एसपी सिटी ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।

पुलिसकर्मियों की समस्याओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *