जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Listen to this article

रोटरी क्लब कनखल और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से बंदियों की स्वास्थ्य जांच

हरिद्वार, 19 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में रोटरी क्लब कनखल तथा उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य और डॉ. विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

चिकित्सा शिविर में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा ने मरीजों की जांच की। जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज की डॉ. हिमानी जोशी, डॉ. स्वाति भर्तृवाल, डॉ. मंजू, डॉ. अलका दीप, डॉ. ऋचा और अनुभूति ने भी योगदान दिया।

डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि जिला कारागार जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की विशेष जरूरत होती है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि क्लब सदैव सेवा कार्यों के लिए समर्पित रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्प भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे।

शिविर के आयोजन में हरपाल सिंह, साहिल चावला, सीए एम. जैन, विक्रमजीत, अनुभव गर्ग, जश्न अरोड़ा, शीलू भाटिया, नरेश रानी गर्ग तथा रोटरी क्लब के अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *