ज्वालापुर में बकाएदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान तेज

Listen to this article

बकाया बिल जमा नहीं करने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन

ज्वालापुर, हरिद्वार 22 अक्टूबर। ऊर्जा निगम द्वारा उपनगरीय क्षेत्र ज्वालापुर में बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी अर्चना कर रही हैं।

क्षेत्रीय अवर अभियंता प्रगति राणा ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर बिजली बिल की करोड़ों रुपये की राशि बकाया है। बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद कई उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बकाया वसूली सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगम द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान ज्वालापुर के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं।

अवर अभियंता प्रगति राणा ने स्पष्ट किया कि बकाया बिलों की वसूली और नियमानुसार कार्रवाई के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऊर्जा निगम का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *