पांच लाख रुपये कीमत की 17.03 ग्राम अवैध स्मैक और 131 ग्राम चरस बरामद
देहरादून। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत की 17.03 ग्राम अवैध स्मैक और 131 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।
