रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग

Listen to this article

भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार, 30 सितंबर। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपकर वार्ड नंबर 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बस्ती में करीब 1,200 लोग निवास करते हैं और भारी बारिश के कारण सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।

बरसात और जंगली जानवरों का खतरा

अनिरुद्ध भाटी ने बताया कि सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से बरसात के दौरान बस्ती में पानी घुसने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही खुले क्षेत्र से जंगली जानवरों के आबादी में आने की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने बस्ती की सुरक्षा के लिए जल्द सुरक्षा दीवार के नवनिर्माण और फेसिंग कार्य की मांग की।

प्राथमिकता से निर्माण का आश्वासन

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि रामगढ़ बस्ती की सुरक्षा के लिए पूर्व में भी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। क्षतिग्रस्त दीवार का नवनिर्माण तथा खुले क्षेत्र में नई सुरक्षा दीवार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रवासी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापारी नेता संजय पाल, संजय संतोषी, प्रदीप शर्मा, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, राजेंद्र बंटी, चमन लाल, रोहित कश्यप, निखिल, नितिन रावत, रियांश राजपूत, अमित, बलिस्टर यादव, कमल कश्यप, शेर सिंह, आदित्य यादव, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर और गोपी सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *