मरचूला हाईवे पर गजराज का तांडव: कार पर हमला, बाल-बाल बचा चालक; हवाई फायरिंग कर ‘टस्कर’ को खदेड़ा

Listen to this article

मरचूला कूंपी भैरंगखाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 309) पर सड़क पार कर रहा टस्कर हाथी अचानक आक्रामक हो गया। चिमटाखाल क्षेत्र में गजराज ने हाईवे से गुजर रही कार यूए 04बी 8022 पर हमला कर दिया। वाहन चालक हरीश बोरा बाल बाल बचे। उसने भाग कर जान बचाई।

वह रामनगर से खरीदारी कर मरचूला अपने घर जा रहा था। हाथी ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मंदाल रेंज (कालागढ टाइगर रिजर्व) के वन दरोगा प्रमोद सती, वन आरक्षी गोधन सिंह, जयदीप भदूला, दीपक कपिल आदि पहुंचे।
चार राउंड हवाई फायर कर गजराज को जैसे तैसे हाईवे से जंगल की ओर भेजा। तब जाकर वाहन चालक की जान बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *