चंपावत में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे सीएम धामी, बनबसा में सैनिक स्मारक का होगा लोकार्पण

Listen to this article

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह टनकपुर में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ करने के साथ ही बनबसा में नव-निर्मित सैनिक स्मारक का लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे खटीमा से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:30 बजे टनकपुर के स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 से दो बजे तक आयोजित खेल महाकुंभ के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कुछ समय टनकपुर के पर्यटक आवास गृह में आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। दोपहर 2:40 बजे बनबसा के लिए रवाना होकर तीन बजे सैनिक स्मारक पहुंचेंगे। यहां नव-निर्मित सैनिक स्मारक का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे बनबसा से रवाना होकर शाम चार बजे खटीमा पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *