ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की लगातार कार्रवाई

Listen to this article

20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार, 19 सितम्बर, 2026 : ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 18 सितम्बर, 2026 की रात्रि को अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब के टेट्रा पैक बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध कोतवाली कनखल में मुकदमा अपराध संख्या 355/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

आरोपित का विवरण

गिरफ्तार आरोपित की पहचान चन्दन कुमार पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार, निवासी हरिजन बस्ती, कनखल, थाना कोतवाली कनखल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

बरामदगी

  • 20 पव्वे अवैध देशी शराब, टेट्रा पैक

कनखल पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम

  • कांस्टेबल विशन चौहान
  • कांस्टेबल जितेन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *