सलेमपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निकाली स्वच्छता रैली

Listen to this article

मां भवानी स्वच्छता समिति ने लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और साफ-सफाई अपनाने के लिए किया जागरूक

हरिद्वार, 19 सितंबर 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलेमपुर स्थित श्री सिद्धिविनायक फेज-3 में मां भवानी स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छता रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने रैली निकालकर लोगों को अपने घरों, मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली के दौरान नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने, कूड़े को निर्धारित डस्टबिन अथवा स्थान पर डालने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। लोगों को बताया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और बेहतर समाज के लिए दैनिक जिम्मेदारी है।

जागरूकता रैली में “स्वच्छता ही सेवा है”, “गंदगी जानलेवा है”, “स्वच्छता अपनाओ, देश बचाओ” और “स्वच्छ मोहल्ला, स्वस्थ परिवार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया। स्थानीय निवासियों ने भी अभियान में उत्साह के साथ भाग लिया और अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। नागरिकों ने खुले में कूड़ा न डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने का भरोसा व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ ग्राम पंचायत का निर्माण संभव है। अभियान के तहत आगे भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *