यशप्रीत और दिव्या चुने गए मिस्टर एवं मिस फ्रेशर
हरिद्वार, 1 अक्टूबर। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) में फ्रेशर पार्टी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, पंकज चौधरी, अंजुम सिद्दीकी, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार, ऐंवत कुमार सहित अध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतिभाओं को निखारने का अवसर
संस्थान की डायरेक्टर डॉ. जयलक्ष्मी ने बताया कि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे को समझने और उनकी प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे शिक्षकों एवं संस्थान को भी नए विद्यार्थियों की प्रतिभा और रुचियों को समझने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे निखारने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना संस्थान का उद्देश्य है।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
कार्यक्रम की एंकरिंग अफजल एवं सृष्टि ने की। विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में यशप्रीत सिंह, बीबीए प्रथम वर्ष को मिस्टर फ्रेशर तथा दिव्या, बीसीए प्रथम वर्ष को मिस फ्रेशर चुना गया।
रिया, बीबीए प्रथम वर्ष को मिस पर्सनैलिटी, रिया, एमबीए प्रथम वर्ष को मिस कॉन्फिडेंट तथा अंकुश, पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष को मिस्टर कॉन्फिडेंट चुना गया।
कार्यक्रम के आयोजन में वॉलंटियर्स तरंगप्रीत, शिवांशु, अनिक, प्रद्युम्न, शालिनी एवं सिद्धार्थ ने सहयोग किया। इस अवसर पर वैशाली चौहान, मेघा, मल्लीका, दीपांशी धीमान, धरणीधर वाग्ले, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, अनुराग गुप्ता सहित संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
