क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी बनीं प्रधान, 67 मतों से हासिल की जीत

Listen to this article

उपचुनाव में नीता देवी को मिले 354 वोट, आशा देवी को 287 मतों से करना पड़ा संतोष

अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग, 14 अक्टूबर।

विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में नीता देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 67 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

652 मतदाताओं ने किया मतदान

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुरेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो मतदान स्थल बनाए गए थे।

उन्होंने बताया कि चुनाव में कुल 652 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद नीता देवी को 354 मत प्राप्त हुए, जबकि आशा देवी को 287 मत मिले। इसके अलावा 11 मत निरस्त घोषित किए गए।

67 मतों से दर्ज की जीत

मतगणना के परिणामों के अनुसार नीता देवी ने आशा देवी को 67 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। उपचुनाव के परिणाम के साथ ही ग्राम पंचायत क्यूड़ी को नया प्रधान मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *