उत्तराखंड में नशा तस्करी पर STF और किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Listen to this article

35 लाख रुपये की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

किच्छा, ऊधम सिंह नगर । उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अफीम बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड में बेचने की बात बताई है।

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और मादक पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और अफीम की आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी।

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। युवाओं को नशे से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *