ज्वालापुर में उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन

Listen to this article

पुलिस दर्पण संवाददाता, हरिद्वार

हरिद्वार, ज्वालापुर 25 सितम्बर। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

शुभारंभ समारोह में मदन कौशिक ने रेस्टोरेंट संचालक और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर क्षेत्र के लोगों को अब एक ही स्थान पर शुद्ध, सात्विक और स्वादिष्ट भोजन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि परंपरागत भारतीय भोजन हमारी संस्कृति और जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान भी सात्विक भोजन से जुड़ी हुई है। उन्होंने लोगों से पौष्टिक और संतुलित भोजन अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए उडुपी एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। यहां शुद्ध, सात्विक और स्वादिष्ट भोजन के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों के साथ डोसा, इडली, वड़ा सहित कई विशेष पकवान उच्च गुणवत्ता के साथ परोसे जाएंगे। परिवारों और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष मेन्यू भी तैयार किया गया है।

मनोज चौहान ने कहा कि रेस्टोरेंट का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर सेवा का अनुभव देना है।

इस अवसर पर शौर्या चौहान, अमित चौहान, बलवंत सिंह चौहान, सुरेंद्र चौहान, मयंक गुप्ता, विनय चौहान सहित अनेक लोगों ने रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर मनोज चौहान और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *