बनभूलपुरा पुलिस ने 8.89 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Listen to this article

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नशे के खिलाफ कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी, नैनीताल । नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को 8.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक के कब्जे से 8.89 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नैनीताल पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *