कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन, अतिथियों ने की श्रीराम-लक्ष्मण की आरती
हरिद्वार, 8 अक्टूबर। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान, ज्वालापुर के रंगमंच पर अहिल्या उद्धार, प्रयाग दर्शन, मीना बाजार और पुष्पवाटिका लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
श्रीराम-लक्ष्मण की आरती कर लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में अतिथि नरेंद्र अधिकारी, यशपाल गुलाटी, मन्नू गुलाटी, सचिन दलाल, कमल कौशिक, राहुल कौशिक, प्रवीण मिश्रोते और राजीव चौहान ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके अनुज लक्ष्मण की आरती उतारी तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
रामलीला के प्रसंगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धार्मिक परंपराओं का संदेश दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति के संरक्षक राम सरदार, प्रवीण मल्ल, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल सिखौला, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ और संयोजक मधुसूदन हेम्मनके सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
