नेपाल में महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि ने की पूजा-अर्चना, विश्व शांति की कामना

Listen to this article

नेपाल में महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि ने की पूजा-अर्चना, विश्व शांति की कामनाकाठमांडू (नेपाल)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद निरंजन अखाड़ा की महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि ने इस अवसर पर विश्व में शांति, सद्भावना और मानवता की रक्षा की विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा से समूचा विश्व कल्याण व प्रेम के मार्ग पर अग्रसर होगा।पूजा के दौरान कई भारतीय और नेपाली श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। सरितानंद गिरि ने कहा कि भारत और नेपाल के धार्मिक व सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं, जो दोनों देशों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हैं।
महामंडलेश्वर सरितानन्द गिरि ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच आध्यात्मिक रिश्ता उतना ही प्राचीन और गहरा है जितना दोनों देशों की संस्कृति। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव की कृपा से संपूर्ण विश्व में शांति और प्रेम का संदेश फैलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *