अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, निरंजन अखाड़ा की महामंडलेश्वर आदरणीया सरितानंद गिरि जी का जन्मदिवस 16 अक्टूबर को बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से संतों, भक्तों और गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।नेपाल से आदरणीय गुरुदेव श्री कमलनाथ योगी जी, श्री विनोद जैन जी, श्री प्रभात योगी जी एवं श्री राजा गिरि जी ने सरितानंद गिरि जी को हार्दिक बधाई और दीर्घायु की कामना की।वहीं भारत से श्री विजय गिरि जी, श्रीमती विमला गिरि जी, अंबिका माता जी तथा सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एवं सॉलिसिटर जनरल श्री सुधाकर द्विवेदी जी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महामंडलेश्वर जी का जीवन समाज सेवा, अध्यात्म और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा है।इसके साथ ही विदेशों से भी अनेक श्रद्धालुओं, योग साधकों और अनुयायियों ने वीडियो संदेशों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, आध्यात्मिकता और गुरुभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला,
महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि जी के जन्मदिवस पर विदेशों सहित नेपाल और भारत से मिली शुभकामनाएं
