मुंबई में एक 72 साल के कारोबारी ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार हो गए और ठगों ने उन्हें 58 करोड़ रुपये की चपत लगा दी. साइबर अपराधियों ने खुद को ईडी और सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के ज़रिए धमकाया और दो महीने में अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए. मामला दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र साइबर विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 18 बैंक खातों की जांच शुरू की है
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. 72 साल के एक कारोबारी को ठगों ने 58 करोड़ रूपये का चूना लगा दिया ठगों ने खुद को ईडी और सीबीआई (CBI) के अधिकारी बताकर बुजुर्ग कारोबारी को यह विश्वास दिलाया कि उनका नाम एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया है
