प्रधानमंत्री का जन्मदिन महंगाई दिवस के रूप में मनाया: अशोक शर्मा

Listen to this article

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर महंगाई नियंत्रित करने की मांग उठाई

रिपोर्टर: पुलिस दर्पण

हरिद्वार, 17 सितम्बर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन महंगाई दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कार्यालय पर छोटे दीपक जलाकर बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई तथा इसे नियंत्रित करने की मांग की।

पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई केंद्र सरकार के कार्यकाल में आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया है। गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लिए घरेलू खर्च चलाना कठिन होता जा रहा है।

अशोक शर्मा ने कहा कि खाद्य सामग्री, ईंधन और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से परिवारों का बजट बिगड़ गया है। आमजन पहले से ही आर्थिक दबाव में है, वहीं युवा रोजगार की तलाश में परेशान घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपक जलाकर शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि केंद्र सरकार देशवासियों की परेशानियों को समझे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित में बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए तत्काल नीतिगत निर्णय लिए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में भूषण कुमार, अमित रस्तोगी, सोनू सेमवाल, सतीश, सोभित चौहान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8:17 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *