रायपुर में सतनामी समाज ने गुरु घासीदास बाबा के अपमान पर एससी-एससी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की

Listen to this article

 गणेश वैष्णव, स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट) रायपुर छत्तीसगढ़। सतनामी समाज के सैकड़ों युवाओं ने आज सिविल लाइन थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का मुख्य कारण सोशल मीडिया पर समाज के आराध्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां हैं, जो न केवल समाज की भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एससी-एससी एक्ट) के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं।

प्रदर्शन के दौरान सतनामी समाज के नेता पुनेश्वर लहरे ने कहा, हम बार-बार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि समाज के गौरव गुरु घासीदास बाबा के अपमान पर आरोपी के खिलाफ एससी-एससी एक्ट के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। यह केवल एक समाज का मुद्दा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समस्त समाज और संत परंपरा के सम्मान का प्रश्न है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो सतनामी समाज राज्यभर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। साथ ही, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में अंकित बंजारे, अजीत कौशल, शुभम कुर्रे, सूर्यप्रताप बंजारे, मनीष बांधे, यश कौशल, साहिल मिरी, अजय सोनवानी सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *