12 साल बाद उत्तराखंड में आज शुरू होगी मां नंदा देवी की बड़ी जात, 296 किमी दूरी पैदल तय कर पहुंचेगी कैलास

Listen to this article

बारह वर्ष में आयोजित होने वाली मां नंदा देवी की बड़ी जात शनिवार को चमोली जिले के कुरुड़ स्थित नंदा धाम से कैलास के लिए रवाना होगी।

पांच निर्जन और 21 आबादी वाले पड़ावों से पैदल गुजरने वाली 296 किमी की इस धार्मिक यात्रा की अगुआई चौसिंग्या खाडू (चार सींग वाला मेढ़ा) करेगा। उसे 20 सितंबर को होमकुंड में देवी नंदा के साथ कैलास के लिए विदा किया जाएगा।

इसके बाद बड़ी जात विभिन्न पड़ावों से देवराड़ा के लिए वापसी करेगी। बड़ी जात का हिस्सा बनने लिए धियाणियों (ब्याहता बेटियां) के साथ ही बड़ी तादाद में प्रवासी अपने गांव पहुंचे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *