Matru-Pitru Teerthatan Yojana 2026 : उत्तराखंड सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना चलाई जा रही है। योजना में यात्रा के साथ ही निश्शुल्क रहने व खाने की सुविधा भी दी जाती है।
पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक निःशुल्क तीर्थयात्रा के तहत उत्तराखंड के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं।
योजना के तहत इस बार पर्यटन विभाग गंगोत्री व बदरीनाथ धाम के दर्शन करायेगा। यह यात्रा सितंबर में शुरू होने वाली है। पर्यटक विभाग को अब तक 150 एप्लीकेशन भी मिल चुकी हैं।
नैनीताल की जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि विभाग की ओर से इस वर्ष गंगोत्री व बदरीनाथ की यात्रा कराया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए विभागीय स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। अब तक बदरीनाथ के लिए 90 व गंगोत्री के लिए 60 आवेदन मिल चुके हैं। पात्र बुजुर्ग अब भी यात्रा को लेकर आवेदन कर सकते है। यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।
