ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर ज्वालापुर पुलिस का प्रहार

Listen to this article

5.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल फोन एवं 920 रुपये नकद बरामद

आरोपित पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जा चुका है जेल

हरिद्वार, ज्वालापुर 19 सितम्बर, 2026 : पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 18 सितम्बर, 2026 को चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा, निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर, हरिद्वार को पीठ बाजार स्थित नटराज एजेंसी के पास से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, 920 रुपये नकद तथा एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 653/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपित का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपित पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत रहे हैं।

  • मुकदमा अपराध संख्या 79/2020, धारा 13 जुआ अधिनियम
  • मुकदमा अपराध संख्या 555/2022, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
  • मुकदमा अपराध संख्या 562/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
  • मुकदमा अपराध संख्या 862/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

बरामदगी

  • 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
  • 920 रुपये नकद
  • एक की-पैड मोबाइल फोन

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विपिन कुमार, प्रभारी चौकी रेल
  • कांस्टेबल अमित गौड़
  • कांस्टेबल राजेश बिष्ट
  • कांस्टेबल दीपक वाली
  • कांस्टेबल अनिल वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *