मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा युवक, न्यायालय में किया जाएगा पेश
बहादराबाद, हरिद्वार। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 388/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई।
मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने दबिश देकर प्रवीण धीमान (27 वर्ष), पुत्र विनोद धीमान, निवासी तेलीवाला, धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक ज्योति नेगी (विवेचक) एवं हेड कांस्टेबल कुशलानन्द।
