Listen to this article मेयर कुलभूषण गोयल ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने जताया आभार पंचकूला : वार्ड नंबर 16 के गांव चंडी कोटला में शमशान भूमि की ओर जाने वाली सड़क पर कलवर्ट निर्माण कार्य का शुभारंभ पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश कुमार, क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि नगर निगम पंचकूला ने हर वार्ड में समान विकास कार्य करवाने का प्रयास किया है। जहां भी कोई कमी रही है, उसे दूर करने के लिए लगातार काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीकोटला गांव का यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और हर बरसात में पुलिया टूट जाने से गांव का संपर्क मार्ग बंद हो जाता था। अब कलवर्ट के मजबूत निर्माण के बाद भविष्य में ग्रामीणों को इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। राकेश कुमार ने कहा कि कुलभूषण गोयल का कार्यकाल सराहनीय है और…