पुलिस नेे दबोचा शातिर वाहन चोर

Listen to this article

बंद फैक्ट्री में छिपाकर रखी गयी आठ बाइक व एक बाइक के पुर्जे बरामद
लकसर, हरिद्वार, डोईवाला और उत्तर प्रदेश के देवबंद में गैंगस्टर समेत कई मुकद्मे हैं दर्ज

हरिद्वार, 15 सितम्बर। थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपाकर रखे गए 8 बाइक और एक बाइक के पार्टस बरामद किए हैं।

आरोपी लकसर कोतवाली का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ डोईवाला थाने में दो मुकद्मों के अलावा उत्तर प्रदेश के देवबंद में गैंगस्टर समेत 4 मुकद्मे दर्ज हैं। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर रानीपुर, सिडकुल और बहादराबाद थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

सिडकुल थाने में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी क्राईम निशा यादव ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किरवी चौक पर चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को दबोच लिया। जांच करने पर बाइक सिडकुल थाना क्षेत्र से चोरी की गयी निकली।

पूछताछ में उसकी पहचान श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियों में छिपायी गयी 8 बाइक व 1 बाइक के पुर्जे बरामद किए गए। एसपी क्राईम निशा यादव ने बताया कि आरोपी के साथी की तलाश शुरू कर दी गयी है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट, एएसआई अनिल कुमार सैनी, हेडकांस्टेबल जितेंद्र मलिक, संजय, सोहन राणा, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, रिपेन्द्र कैन्तुरा, होमगार्ड आफताब मलिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *