25 लाख और 91 लाख रुपये की लागत से बनेंगी सड़कें
10 साल से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
ज्वालापुर, हरिद्वार 25 अक्टूबर। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख रुपये तथा मीरपुर में 91 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
दस साल से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा
ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित सड़कें पिछले लगभग 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त थीं। खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। सड़कों का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होगा कार्य
विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दादूपुर गोविंदपुर की आराध्या एन्क्लेव कॉलोनी और मीरपुर में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनीत चौहान सहित नितिन चौधरी, परमिश राठी, अमित राजपूत, अंकित चौहान, संगीता चौहान, सारिका चौहान, कविता सेंगर, रविशंकर पांडेय, बीरसिंह सैनी, अनिता प्रधान, शमीम, महरूफ सलमानी, राव सुहैल, मुजीब, इरशाद और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
