झांसी – झांसी जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर में
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन झाँसी की नगर इकाई टोड़ी फतेहपुर की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अवधेश तिवारी को नगर अध्यक्ष चुना गया साथ ही वीरेंद्र तिवारी को जिला उपाध्यक्ष चुना गयाउनके चयन की घोषणा होते ही पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें फूलमालाएँ पहनाकर और मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक बधाई दी।
बैठक का आयोजन अवधेश तिवारी के आवास पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत एवं संरक्षक गिरवर सिंह,नमन पाठक ने संयुक्त रूप से की। बैठक में नगर एवं क्षेत्र के तमाम पत्रकार मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में अवधेश तिवारी के नेतृत्व पर विश्वास जताया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसकी कलम हमेशा सत्य और निष्पक्षता की पक्षधर रहती है।
इस मौके पर केशवेन्द्र सिंह चौहान, राजेश राय, गजानन सिंह, रवि कुमार चौधरी,विक्रम प्रताप सिंह,नीरज प्रताप, सहित आदि पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन में एकता और पारदर्शिता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
वरिष्ठ पत्रकार अवधेश तिवारी को नगर अध्यक्ष चुना गया
