रेन बसेरों में सभी व्यवस्थाएं हों दुरूस्त, ठंड से प्रभावित न हो कोई भी व्यक्ति

Listen to this article

डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने नगर पालिका के रेन बसेरों का किया औचक निरीक्षण 

रेलवे स्टेशन पर अलाव का जायजा लिया, गरीबों को कंबलों का भी वितरण 

शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने देर रात नगर पालिका शामली के क्षेत्रों के रेन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने रेन बसेरों की व्यवस्थाआंे का जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि ठंड मंे कोई भी व्यक्ति प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्या रखें। 

जानकारी के अनुसार डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने देर रात रेन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेन बसेरा में आने वाले व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु रजाई कम्बल आदि की व्यवस्था मुहैया कराई जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में तो रात नहीं काट रहा है ऐसे व्यक्तियों को तत्काल रैन बसेरे में ठहराया जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही ना हो। इसके बाद डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लेते हुए गरीब लोगों को कंबलों का भी वितरण किया। इसके अलावा दिल्ली बस स्टैंड, नगर पालिका परिषद आदि का निरीक्षण करते हुए सभी जगह रेन बसेरों में आने वाले लोगों के लिए ठंड से बचाव हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, तहसीलदार शामली मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गौरव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सोलंकी आदि भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *