बीएचईएल में चोरी की तैयारी कर रहे तीन गिरफ्तार

Listen to this article

हरिद्वार, 15 सितम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बीएचईएल में चोरी की तैयारी कर रहे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथौड़ी, सरिए का टुकड़ा, छेनी व प्लास आदि उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सोमवार की रात गश्त के दौरान एचआरडीसी चौक के पास झाड़ियों में कुछ लोगों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पहुुुंचकर तीन संदिग्धों को दबोच लिया।

जिनकी पहचान आकाश उर्फ पतूडी पुत्र लालू निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद, सुमित पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुंवर बथुआं थाना फुलौरिया जिला गोपालगंज बिहार हाल सम्राट मार्केट रावली महदूद व शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र सुखवीर निवासी शेर नगर नरेनी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी सम्राट मार्केट के तौर पर हुुई। पूछताछ उन्होंने बताया कि वे किसी दुकान या घर में चोरी करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस टीम में सुमननगर चौकी प्रभारी एसआई पुनीत दनौसी, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, हेडकांस्टेबल जगदेव, कांस्टेबल विवेक गुसांई, प्रेमसिंह दानू, सर्वजीत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *