खेल महाकुम्भ 2026-27: मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में योगासन स्पर्धाओं के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Listen to this article

हरिद्वार, 15 सितंबर 2026। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 और अंडर-25 बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रिदमिक पेयर, आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। योगासन की सुंदर प्रस्तुति, संतुलन, लय और तकनीकी कौशल ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

अंडर-19 बालिका वर्ग की रिदमिक पेयर स्पर्धा में हरिद्वार की प्राचीका मिश्रा और अद्विशी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानसी और रिद्धिमा द्वितीय तथा प्रीति और अंशिका कुमार तृतीय स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में तीनों पदक हरिद्वार जनपद की खिलाड़ियों ने अपने नाम किए।

अंडर-19 आर्टिस्टिक पेयर में तनिष्का अग्रवाल और प्रतिभा यादव ने स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांशी और महक रावत को रजत तथा अन्नू पाल और गुनगुन को कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा में भी हरिद्वार की खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में हरिद्वार की रेहाना ने प्रथम स्थान हासिल किया। पौड़ी गढ़वाल की सौम्या शर्मा दूसरे और ऊधमसिंह नगर की तनिष्का तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-25 आर्टिस्टिक पेयर में देहरादून की साक्षी सती और अमीषा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिद्वार की हिमांशी और साक्षी ने द्वितीय, जबकि देहरादून की खुशी और सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-25 आर्टिस्टिक सिंगल में देहरादून की देवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरिद्वार की पिंकी ने रजत और अंशिका ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है।

इस अवसर पर नोडल खेल महाकुम्भ मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा, खेल विभाग के समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य धनराज, करुणा, टीना चौधरी, राकेश वर्मा, दीपिका अधिकारी, शशांक, प्रियांशु, पवन, मनमोहन, कमलेश, अभिनव शाह और विपिन सहित युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खेल महाकुम्भ 2026-27 की राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *